फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four hectares of forest area by fire in the forests

 जंगलों में आग से चार हेक्टेयर वन क्षेत्र राख

Sun, 14 May 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Sun, 14 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
 Four hectares of forest area by fire in the forests
जंगल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

 क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह नगर से सटे डेयरी फार्म और स्प्रिंग फील्ड के जंगलों में आग धधक उठी। यह जंगल छावनी परिषद के अधीन हैं। अग्निकांड में लगभग चार हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया। हालांकि बस्तियों तक आग पहुंचती इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


तमाम कोशिशों के बाद भी लोग जंगलों को आग के हवाले करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार की सुबह यहां डेयरी फार्म के कंपाट नंबर पांच और छह एवं स्प्रिंग फील्ड स्थित कंपाट नंबर 20 में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में चार हेक्टेयर वन क्षेत्र खाक हो गया। डेयरी फार्म के जंगल के ठीक ऊपर सैन्य क्षेत्र भी है, हालांकि बाद में छावनी परिषद के वन अनुभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वन क्षेत्राधिकारी कमल फर्त्याल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


विभागों द्वारा वनाग्नि गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को आग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाता है, इसके बावजूद लोगों की मानसिकता नहीं बदल पा रही है। लोगों का मानना है कि जंगलों में आग लगने से जहां खरपतवार नष्ट हो जाती, वहीं बारिश होने से घास का तेजी उत्पादन हो जाता है, इसी कारण वह लोग वनों को आग के हवाले कर देते हैं, लेकिन वनाग्नि से जंगलों में नष्ट हो रही अमूल्य वन संपदा, जल स्रोतों की उन्हें सुध नहीं रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed