{"_id":"687d353e125ecc4b090306e8","slug":"four-drunk-people-beat-up-a-liquor-businessman-in-dwarahat-almora-news-c-232-1-ha11012-131122-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: द्वाराहाट में शराब कारोबारी को नशे में धुत चार लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: द्वाराहाट में शराब कारोबारी को नशे में धुत चार लोगों ने पीटा
Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से गनाई शराब ले जा रहे एक शराब कारोबारी को नशे में धुत चार लोगों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई। पीड़ित ने तहरीर देकर चारों अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
रविवार सुबह पुलिस को दी तहरीर में शराब कारोबारी धर्मेंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम बडैत पोस्ट देवद्वार थाना मल्ला रामगढ़ नैनीताल ने बताया कि वह 18 जुलाई को अल्मोड़ा से देर रात विदेशी मदिरा लेकर वाहन से एफएल-5 गनाई जा रहा था। द्वाराहाट से कुछ दूरी पर एक होटल के पास दूसरे चालक ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और लाइट बंद करने के लिए कहने लगा। इससे पहले की मैं लाइट बंद करता वह गालीगलौज करने लगा।
आरोप है कि नशे में धुत वाहन चालक और तीन अन्य लोग गाड़ी से बाहर आए और उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली। विरोध करने पर उन्होंने आंख के नीचे मारकर लहूलुहान कर दिया। एक व्यक्ति ने डंडे से मेरे सिर, हाथ और पीठ में हमला कर दिया। इतने में होटल स्वामी वहां आया और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर द्वाराहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए जहां उसके चेहरे पर दो टांके लगे।
विज्ञापन
कोट-
शराब कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जल्द ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा।