फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four Buses Of Almora Depot Not Run

रोडवेज की चार बसों का संचालन ठप रहने से यात्री परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four Buses Of Almora Depot Not Run
सौरभ सिंह, अल्मोड़ा - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो की चार सेवाओं का संचालन बुधवार को ठप रहने से यात्री परेशान रहे। यात्री स्टेशन में बसों का इंतजार कर रहे थे लेकिन बस नहीं आई तो वह दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

रोडवेज की विभिन्न रूटों पर 19 सेवाओं का संचालन चलता है। बुधवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-बागेश्वर, बरेली-बागेश्वर सेवाओं का संचालन ठप रहा। टनकपुर, बेतालघाट, बागेश्वर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री गंतव्य को जाने के लिए बस पकड़ने रोडवेज स्टेशन पहुंचे थे लेकिन यहां आकर पूछताछ केंद्र में गंतव्य को जाने के लिए बस के संबंध में जानकारी ली तो बताया गया कि बस का संचालन नहीं हो रहा है।बसों के नहीं चलने पर यात्री, केमू, टैक्सी आदि के माध्यम से रवाना हुए। टैक्सी आदि में रोडवेज से अधिक किराया है जिससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक डिपो में चालकों की कमी बनी हुई है जिससे सेवाओं का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। इससे जहां आए दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं डिपो को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं यात्री
रोडवेज की कुछ सेवाओं का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। इससे आवागमन में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी सेवाओं का नियमित संचालन किया जाना चाहिए जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।
सौरभ सिंह, अल्मोड़ा
विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्री बस पकड़ने के लिए रोडवेज स्टेशन पहुंचते हैं पर यहां आकर पता चलता है कि संचालन नहीं होगा। इससे यात्रियों दिक्कतें होती है। य दि साथ में छोटे बच्चे हैं तो फिर अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नवीन पुरी, अल्मोड़ा
बागेश्वर की तीन बस सेवाएं प्रभावित
बागेश्वर। अल्मोड़ा डिपो की बसें चारधाम यात्रा में लगाए जाने का असर बागेश्वर की परिवहन सेवा पर भी पड़ रहा है। जिले की तीन बस सेवाएं इससे प्रभावित हो गई हैं। दो बसें गंतव्य तक नहीं जा रही हैं, तो एक बस का अनियमित संचालन हो रहा है।

जिले में रोडवेज की छह लंबी दूरी की बस सेवाओं का संचालन होता है। जिले के धरमघर से दिल्ली, अठपैंसिया से दिल्ली और बागेश्वर से बरेली बस सेवा का अनियमित संचालन होने से यात्रियों को दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से धरमघर और कांडा के अठपैंसिया से दिल्ली के लिए संचालित बस दिल्ली से बागेश्वर तक ही आ रही है और यहीं से लौट जाती है। बरेली से बागेश्वर के लिए संचालित बस का कभी-कभार ही संचालन हो रहा है। बस सेवाओं के संचालन में आई दिक्कत के कारण लोगों को महंगा किराया देकर टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। बागेश्वर स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि बागेश्वर में अल्मोड़ा डिपो की बसों का संचालन होता है। डिपो की 12 बसों को चारधाम यात्रा में लगाया गया है। इस कारण चालकों की कमी बनी हुई है।

नवीन पुरी, अल्मोड़ा

नवीन पुरी, अल्मोड़ा- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed