{"_id":"66da179555ccb429ba080564","slug":"four-buses-did-not-run-from-almora-depot-almora-news-c-232-1-shld1002-116818-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा डिपो से नहीं चलीं चार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा डिपो से नहीं चलीं चार बसें
Fri, 06 Sep 2024 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो चालकों की कमी से जूझ रहा है। चालकों के 20 पद रिक्त होने से बसों का संचालन पटरी पर नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार को चार बसें नहीं चलीं। इससे निगम को करीब 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
डिपो के पास 30 बसों का बेड़ा है। पर्याप्त चालक न होने से बृहस्पतिवार को टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली, देहरादून सेवाओं का संचालन स्थगित रहा। बसें न चलने पर यात्रियों को मजबूरी में अधिक किराया चुकाकर टैक्सी से सफर करना पड़ा।
विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज डिपो अल्मोड़ा ने बताया कि चालकों के रिक्त पदों की सूचना निगम मुख्यालय को दी गई है। चालक न होने से संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।