{"_id":"656f66d0bb430213950c22e3","slug":"four-bus-routes-suspended-in-almora-depot-almora-news-c-232-1-shld1002-5622-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पांच माह से रोडवेज की चार बस सेवाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पांच माह से रोडवेज की चार बस सेवाएं बंद
Tue, 05 Dec 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 प्रतिशत से अधिक चालकों के पद हैं रिक्त अल्मोड़ा डिपो में
अल्मोड़ा-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, सायंकालीन अल्मोड़ा-देहरादून सेवा पर लगा ब्रेक
अल्मोड़ा। चालकों की कमी से जूझ रहे उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए बसों का संचालन आर्थिक क्षति तो यात्रियों के लिए मुसीबत बन रहा है। अल्मोड़ा डिपो से पिछले पांच माह में चार बस सेवाओं का संचालन ठप है। डिपो को इससे रोजाना करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अल्मोड़ा डिपो से विभिन्न रूट पर 14 सेवाओं का संचालन किया जाता है। डिपो में चालकों के 45 में से 23 पद रिक्त चल रहे हैं। चालक न होने से डिपो ने पांच महीने पूर्व अल्मोड़ा-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, सायंकालीन अल्मोड़ा-देहरादून सेवा का संचालन रोक दिया था जो अब तक शुरू नहीं हो सका है।
अल्मोड़ा से रोजाना 1500 यात्री करते हैं दिल्ली, दून का सफर
अल्मोड़ा। जिले से हर रोज दिल्ली और देहरादून के लिए 1500 से अधिक यात्री सफर करते हैं। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का लाभ न मिलने के कारण यात्री टैक्सी के भरोसे सफर कर रहे हैं, इससे निगम को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोट- चालकों की कमी से चार सेवाओं का संचालन बंद करना पड़ा है। चालकों की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं।-राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।