फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former MLA anniversary

जल, जंगल, जमीन के मुद्दे को लेकर संघर्ष करेगा उक्रांद

Thu, 23 Feb 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Former MLA anniversary
पूर्व एमएलए की जयंती मनाई  - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जन नायक, द्वाराहाट के पूर्व विधायक स्व. बिपिन चंद्र त्रिपाठी की 72वीं जयंती पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया गया। मुख्य अतिथि उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि राज्य निर्माण के मुद्दे हाशिए पर चले गए हैं, एकजुट होकर ही जल, जंगल, जमीन सहित तमाम मुद्दों के लिए संघर्ष किया जा सकता है।

विज्ञापन


उक्रांद कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सिंह रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि स्व. बिपिन त्रिपाठी के नेतृत्व में ही राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी गई थी। पर्वतीय क्षेत्र के विकास, जल, जंगल, जमीन, गैरसैंण राजधानी के मुद्दे आज भी ज्यों के त्यों हैं। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से सत्ता में रहकर इन मुद्दों को हाशिए पर डाल दिया, उन्होंने एकजुट होकर पुन: इन्हीं मुद्दों के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया।
विज्ञापन


स्व. त्रिपाठी की सोच को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। त्रिपाठी ने गत दिनों संपन्न हुए विस चुनाव पर भी चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव में शराब और पैसे का जमकर उपयोग किया, वहीं उक्रांद ने प्रदेश में शराबबंदी, गैरसैंण राजधानी बनाने और जंगली जानवरों से निजात दिलाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ा। इस अवसर पर नरेंद्र अधिकारी, महेश पंत, हीरा अधिकारी, मदन सिंह, मनोज अधिकारी, लाल सिंह, बचे सिंह बिष्ट, हेम रौतेला, मदन सिंह, भुवन चौधरी, हेम चंद्र, नंद राम, जगदीश बुधानी, विपिन पशंत, भूपाल सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed