फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former Discovery Channel worker commits suicide by stabbing him in the throat

डिस्कवरी चैनल के पूर्व कर्मी ने गले पर चाकू से वार कर की खुदकुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former Discovery Channel worker commits suicide by stabbing him in the throat
अल्मोड़ा। पांडेखोला में घर के अंदर एक व्यक्ति ने खुद के गले पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। बहन के घर गई पत्नी जब घर लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा न खोले जाने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला के पति का खून से सना शव बाथरूम में पड़ा मिला। मृतक डिस्कवरी चैनल का पूर्व कर्मी बताया जा रहा है। पुलिस प्रथम दृष्टया तनाव को मौत का कारण बता रही है।
विज्ञापन

बेस चौकी पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर चंपा बिष्ट ने उन्हें सूचना दी कि उ नके घर का दरवाजा अंदर से बंद है और उनके पति दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर गई तो चंपा बिष्ट के पति जगजीवन बिष्ट(40) का खून से सना शव बाथरूम में पड़ा मिला। मौके पर चाकू भी पड़ा था। पुलिस के अनुसार चाकू से ही गले पर वार किया गया था। एसआई मनोहर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा किया जा रहा है। बताया कि मृतक जगजीवन पिछले एक साल से घर में ही था। इससे पहले वह डिस्कवरी चैनल में फील्ड वर्कर था। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। मृतक की पत्नी चंपा एक दिन पहले मटेना स्थित अपनी बहन के यहां और एक बेटा अपने ननिहाल धामस गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed