फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former CM rally

कुमाऊं में 21 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : कोश्यारी

Tue, 07 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 07 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former CM rally
पूर्व सीएम की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों में विश्वास पैदा हुआ है, जिसकी झलक प्रदेश में भाजपा की जनसभाओं में भी दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार भाजपा कुमाऊं में 21 से अधिक सीटें जीतेगी। 

विज्ञापन


    ताकुला ब्लॉक के चौपाता मैदान में भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या के समर्थन में हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ताकुला बसोली क्षेत्र शोबन सिंह जीना की नगरी है। उनकी बदौलत खुद कोश्यारी भी आज आप लोगों के सामने है। भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने भी प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से भेजे विकास के प्रस्तावों को तवज्जो नहीं दी और मुख्यमंत्री रहते वह निमंत्रण के बाद भी सोमेश्वर क्षेत्र में नहीं आए।
विज्ञापन


सभा को जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, विधानसभा संयोजक रवि रौतेला, मोहन राम आर्या ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रताप सिंह नेगी, संचालन बालम सिंह सुयाल ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, मीना बिष्ट, जगदीश डंगवाल, महेश नयाल, राजेंद्र भाकुनी, कृष्ण सिंह भाकुनी, बसंत लाल वर्मा, आरपी उप्रेती, अरविंद बिष्ट, पुष्पा भाकुनी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पूर्व सीएम, नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार, सीएम हरीश रावत पर जमकर सब्जबाग छोड़ते हुए उन्हें प्रदेश का सबसे भ्रष्टतम मुख्यमंत्री बताया। कहा कि प्रदेश में हर तरफ भाजपा की लहर है। जनता सरकार बनाने को आतुर है। मासी के रामलीला मैदान में अपने संक्षिप्त भाषणों में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेश नेगी को सबसे योग्य प्रत्याशी बताया। भाजपा प्रत्याशी महेश नेगी ने कांग्रेस, उक्रांद पर जमकर प्रहार किए।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निवर्तमान विधायक को विधानसभा क्षेत्र के गांवों तक की जानकारी नही है। कहा कि शराब, नोटों के बल पर जीतने का सपनी देखने वालों की जमानत जब्त करें। अध्यक्षता प्रेमा देवतला, संचालन गणेश नायक ने किया। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही, द्वाराहाट की प्रमुख ममता भट्ट, भाजपा के प्रदेश पार्षद पूरन संगेला, बिंदेश्वरी पांडे, सुरेंद्र मनराल, राजेंद्र रौतेला, मोहन अधिकारी, कैलाश भट्ट, सदानंद पांडे, सोनी तिवारी, सावित्री कठायत, सुभाष बिष्ट, गंगा रावत, चंदन बिष्ट, माखन रावत आदि ने संबोधित किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed