{"_id":"58e3d5ca4f1c1b72735b567f","slug":"forest-workers-seized-a-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों ने एक ट्रक अवैध चीड़ के गिल्टे जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों ने एक ट्रक अवैध चीड़ के गिल्टे जब्त किए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
वन कर्मियों के साथ पकड़े गए आरोपी और ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी रमन्ना बनाकर एक ट्रक चीड़ के गिल्टे ले जा रहे गैराड़ निवासी एक व्यक्ति समेत दो लोगों को वन विभाग की टीम ने आरतोला के समीप गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम आरोपियों को पकड़कर कनारीछीना रेंज ले आई है और लकड़ी समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई चीड़ की लकड़ी की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर कनारीछीना रेंज के रेंजर हरीश टम्टा ने वन कमियों के साथ तड़के आरतोला के समीप ट्रक संख्या यूके-01-सीए-0658 की तलाशी ली। ट्रक में चालक समेत दो लोग सवार थे। तलाशी लेने पर ट्रक में चीड़ के गिल्टेे भरे हुए थे। रेंजर हरीश टम्टा ने लकड़ी का रमन्ना दिखाने को कहा तो रमन्ने में उनके (रेंजर) और वन निगम के सहायक लौंगिक प्रबंधक (जीएलए) के फर्जी हस्ताक्षर मिले।
विज्ञापन
वन कर्मियों ने जगत सिंह गैड़ा (48) पुत्र बहादुर सिंह निवासी गैराड़ और चालक गोपाल राम पुत्र धनी राम निवासी भगरतोला को भारतीय वन अधिनियम 1927 यथा संशोधित की धारा 26, 41, 42, उत्तराखंड अधिनियम अभिनव नियमावली 2012 की धारा 28 (2) में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रेंजर हरीश टम्टा ने बताया कि कनारीछीना रेंज के चचराली कपांटमेंट में वन निगम को लौट आवंटित था।
विज्ञापन
आरोपी जगत सिंह गैड़ा ने रात में मजदूरों से ट्रक में गिलटे लदवाए और फर्जी रमन्ना छपवाकर रेंजर और जीएलए के फर्जी हस्ताक्षर कर चरचाली के जंगल से लालकुआं डिपो तक लकड़ी ले जाने का फर्जी रमन्ना स्वयं बनाया। रेंजर ने बताया कि ट्रक दन्यां निवासी एक व्यक्ति का है, जिसे आरोपी जगत सिंह गैड़ा ढुलान के लिए किराए पर लाया हुआ था। ट्रक में तीन फुट, चार फुट और पांच फुट लंबाई के गिल्टे लदे हैं। रेंजर ने बताया कि आरोपी जगत सिंह ने ट्रक चालक से कहा था कि यदि वन कर्मी सामने दिखें तो ट्रक उनके ऊपर चढ़ा देना। रेंजर ने बताया कि दोनों आरोपियों को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। ................................