फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest fires reached the fields of Gavad

गवाड़ के खेतों तक पहुंची जंगल की आग

Tue, 22 May 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 22 May 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Forest fires reached the fields of Gavad
आग से खेतों को बचाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगल आग से धधकने लगे हैं। यहां गवाड़ वन पंचायत में लगी आग ग्रामीणों के खेतों तक जा पहुंची, जिसके चलते वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने देर रात्रि तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, सुबह फिर से आग बुझाने की कोशिश हुई, हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन विभागीय कार्यप्रणाली से ग्रामीण बेहद खफा हैं।

विज्ञापन


 वनाग्नि सीजन शुरू होने से पहले विभाग की तरफ से आग पर काबू पाने के लिए तमाम तरह के दावे किए जाते हैं, गांव-गांव में बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है, लेकिन साधन नहीं होने के कारण ग्रामीण आग पर कैसे काबू पा सकेंगे। विगत दिवस यहां गवाड़ वन पंचायत में अचानक आग धधक उठी।
विज्ञापन


देर रात आग ग्रामीणों के खेतों तक जा पहुंची, जिस कारण रात्रि में वहां ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह फिर से ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला, जिसमें प्रधान हिम्मत सिंह, भुवन पांडेय, नवीन सिंह, पूजा पांडे, आशा देवी, हेमा देवी आदि लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। वहां वन विभाग की तरफ से एकमात्र कर्मचारी था। क्षेत्र में कई स्थानों पर आग लगी हुई है। जिसके चलते जबरदस्त धुंध छाई हुई है। चंथरिया रेंज में भी कई जंगलों की आग हवा के साथ फैल रही है, लेकिन वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed