फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest fires in Almora send air quality index to 112

Almora News: जंगलों में आग से अल्मोड़ा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 112 पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Forest fires in Almora send air quality index to 112
अल्मोड़ा। जंगलों में धधकती आग अब सिर्फ हरियाली को नहीं बल्कि लोगों की सेहत और वायु गुणवत्ता को भी गहरे संकट में डाल रही है। जंगलों की आग से अल्मोड़ा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 112 पहुंच गया है जो अस्वास्थ्यकर है। इससे दमा के मरीजों की सांसें उखड़ रही हैं तो वहीं फेफड़ों के मरीजों का भी दम फूल रहा है।
विज्ञापन


जिलेभर में जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। जंगलों की आग से उठने वाला धुआं वायु प्रदूषण को लगातार बढ़ा रहा है। इसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जंगलों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि के कारण वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। अल्मोड़ा में सामान्य दिनों में 50-60 रहने वाला वायु गुणवत्ता सूचकांक 112 तक पहुंच गया है जो अस्वास्थ्यकर है। इससे अस्थमा के मरीज, बच्चे, बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी या गले में खराश महसूस हो सकती है। हवा खराब होने का असर दिखाई दे रहा है। खराब वायु गुणवत्ता के कारण अस्पतालों में सांस लेने में तकलीफ, खांसी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और हृदय संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में पहले जहां रोजाना चार पांच मरीज अस्थमा के आते थे वहीं अब 12 से 15 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। खांसी के पहले 10 से 15 मरीज आते थे वहीं अब 20 से 25 मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


----------------

वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 तक सामान्य माना जाता है। इससे अधिक बढ़ने पर सेहत के लिए हानिकारक होता है। अल्मोड़ा जैसे पर्वतीय क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 112 पहुंचना चिंताजनक है। -प्रो. अनिल कुमार यादव, विभागाध्यक्ष वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान एसएसजे परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

फोटो- 26एएलएम09पी- जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed