फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Fire in Almora

शरारती तत्वों ने तौड़ा के जंगल में लगाई आग, वन कर्मियों ने पाया काबू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Almora
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तमाम कोशिशों के बावजूद शरारती तत्व जंगलों को आग के हवाले करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शरारती तत्वों ने यहां तौड़ा गांव के जंगल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते कई हेक्टेयर वन संपदा राख हो गई। हालांकि विभागीय कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। विभाग जंगल को आग के हवाले करने वाले शरारती तत्वों की खोज कर रहा है। तौड़ा का जंगल अचानक धधक उठा। बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों ने जंगल को आग लगा दी। इसके बाद वह फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान चीड़ के कई पेड़ भी वहां जल गए। नीचे रामनगर स्टेट हाईवे है, संयोग से उस वक्त वहां से कोई नहीं गुजर रहा था, नहीं तो हादसा हो सकता था। वन दरोगा कुशल सिंह कैड़ा ने बताया कि शरारती तत्वों की खोज शुरू कर दी गई है। जंगलों को आग के हवाले करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed