{"_id":"5fc12fd28ebc3e9be418e016","slug":"forest-fire-in-almora-almora-news-hld4054077152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यालीधार के समीप जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यालीधार के समीप जंगल में लगी आग
विज्ञापन
अल्मोड़ा-रानीखेत मोटरमार्ग में स्यालीधार के पास जंगल में लगी आग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्यालीधार के पास जंगल में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें मुख्य मोटरमार्ग तक जा पहुंची। काफी देर तक जंगल धधकते रहे। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा।
नवंबर की समाप्ति के बीच भी क्षेत्र के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सर्दियों में पहली बार जंगल धधक रहे हैं। शुक्रवार को अल्मोड़ा-रानीखेत मोटरमार्ग पर स्यालीधार के पास जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जंगल की आग मोटरमार्ग तक जा पहुंची। शाम तक जंगल आग से धधकते रहे। रेंजर संचिता वर्मा ने बताया कि कई बार जंगल की आग की सूचना मिल जाती है लेकिन शुक्रवार को आग की कोई सूचना नहीं मिली है। संभवत: किसी नाप भूमि में आग लगी होगी।
रेस्टोरेंट में आग लगने से हजारों का नुकसान
अल्मोड़ा। धारानौला स्टेशन के पास एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग की चपेट में आकर रेस्टोरेंट का सामान जल गया। स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वहां रखा सामान जल गया। धारानौला स्टेशन के पास प्रमोद बोरा के रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह तड़के अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने रेस्टोरेंट स्वामी को इसकी जानकारी दी। रेस्टोरेंट स्वामी के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि दुकान में रखे फ्रिज, पंखे, कैमरे, टीवी आदि इलेक्ट्रॉनिक समान पूरी तरह जल गया।