{"_id":"5829ecec4f1c1b58368fe177","slug":"forest-department-seized-452-tin-lisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने जब्त किया 452 टिन लीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने जब्त किया 452 टिन लीसा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
जब्त लीसे के टिन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर-गिरेछीना मार्ग पर मेहरागांव-ढुमडगांव के बीच सड़क किनारे लावारिस 442 टिन लीसा बरामद हुआ है। वन विभाग कर्मी लीसे के टिन जब्त कर टाना लीसा डिपो ले आए हैं। विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बरामद किए गए लीसे की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
सोमेश्वर के थानाध्यक्ष विजेंद्र साह रविवार सायं छह बजे सोमेश्वर-गिरेछीना मार्ग पर गश्त पर थे। सोमेश्वर से करीब तीन किमी दूर गश्त के दौरान उन्हें मेहरगांव और ढुमडगांव के मध्य सड़क किनारे लावारिस हालत में रखे गए लीसे के टिन मिले। उन्होंने इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा को दी। डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मी
विज्ञापन
452 लीसे के टिन टाना स्थित लीसा डिपो ले आए हैं।
नियमानुसार यदि कोई ठेकेदार जंगल से लीसा निकलता है तो उसे लीसे के टिनों में विभाग द्वारा आवंटित नंबर अंकित करना होता है, लेकिन किसी भी लीसे के टिन में नंबर अंकित नहीं है। रेंजर श्री लोहनी ने बताया कि अल्मोड़ा और सोमेश्वर रेंज के दो ठेकेदारों ने इस लीसे पर अपना दावा किया है। ठेकेदारों का कहना है कि जंगल से ढुलान कर सड़क के किनारे उन्होंने लीसे के टिन रखे थे। रेंजर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रमन्ना आदि कागजातों की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन