फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest department has caged for leopard catch

तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया 

Sat, 10 Jun 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 10 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Forest department has caged for leopard catch
लिंक रोड में स‌‌क्रिय तेंदुए को पकड़ने के लिए लगा पिंजरा - फोटो : amar ujala

पिछले तीन दिन से नगर के लिंक रोड के पास दो शावकों के साथ घूम रही मादा तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। वन कर्मचारी तेंदुए की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए हैं। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही से स्थानीय लोग दहशत में हैं। जंगलों में मानवीय हरकत बढ़ने, भोजन कम होने के कारण जंगली जानवर पिछले कुछ सालों से आबादी वाले क्षेत्रों में आने लगे हैं।

विज्ञापन


आबादी के आसपास आसान शिकार मिलने के कारण तेंदुए भी आए दिन आबादी के पास पहुंच जाते हैं। बीती बुधवार शाम लिंक रोड पर ग्रामीणों ने दो शावकों के साथ एक मादा तेंदुआ को देखा था, तब से लोगों में दहशत है। शुक्रवार को भी दिन में तेंदुआ अपने शावकों के साथ नजर आई थी। लोगों का कहना है कि आसपास घनी झाड़ियां होने के कारण अकसर जंगली जानवरों के होने का भय बना रहता है। पास में ही स्कूल भी हैं।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में मादा तेंदुआ कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकती है। इधर, वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थान चिह्नित करने के बाद शुक्रवार रात क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। डिप्टी रेंजर भगवान पंत ने बताया कि पिंजरा लगाने के बाद वन कर्मचारी लगातार तेंदुए की हरकत पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed