फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forensic investigation of criminal cases will be accelerated

Almora News: आपराधिक मामलों के फोरेंसिक जांच में आएगी तेजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Forensic investigation of criminal cases will be accelerated
अल्मोड़ा। आपराधिक मामलों से निपटने के लिए जिला अस्पताल में फोरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी गई है। विशेषज्ञ की तैनाती से जिले में आपराधिक मामलों की जांच में तेजी आएगी। पहाड़ों की शांत वादियों में भी आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। कभी हत्याकांड तो कभी चोरी की वारदातें होती रहती हैं। अप्राकृतिक मौत से लेकर अन्य संदिग्ध मामलों में फोरेंसिक टीम फिंगरप्रिंट, डीएनए समेत अन्य जांच के नमूने लेकर जांच के लिए बाहर भेजती है। अब जिला अस्पताल में फोरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मयंक किशोर चंद की नियुक्ति कर दी गई है। डॉक्टर की नियुक्ति से अब ऐसे आपराधिक मामलों की फॉरेंसिक जांच में तेजी आएगी और त्वरित कार्रवाई होगी। हालांकि यहां प्रयोगशाला नहीं होने से अब भी नमूने रुद्रपुर भेजे जाएंगे। उधर, मेडिकल कॉलेज में भी विशेषज्ञ तैनात हैं लेकिन अब जिला अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती से जांच प्रक्रिया तेज होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed