फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Football match in Almora

एएफसी खत्याड़ी ने जीता फाइनल मुकाबाला

Sun, 31 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 31 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Football match in Almora
अल्मोड़ा में फुटबाल मैच - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। एनटीडी रैमजे मैदान में आयोजित मोहम्मद अली खान स्मृति सेवन-ए-साइड फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल अल्मोड़ा फुटबाल क्लब (एएफसी) खत्याड़ी की टीम ने जीत लिया है। गढ़वाल रायफल की टीम उपविजेता रही।

विज्ञापन


मैच के निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। पेनाल्टी शूट से फाइनल मैच का फैसला हुआ। जिसमें एएफसी खत्याड़ी की टीम ने 4-2 गोल के अंतर से फाइनल मुकाबला जीत लिया। मैच के रेफरी सुमित नेगी, हिमांशु रावत,असिस्टेंट रेफरी मोनू वर्मा, पंकज नेगी थे।
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी इदरीश बाबा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। उन्होंने कहा कि फुटबाल लोकप्रिय खेल है। फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए, ताकि उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष बिष्ट बेस्ट प्लेयर आफ टूर्नामेंट, विक्रम कनवाल बेस्ट फारवर्ड, सागर कार्की बेस्ट गोलकीपर, अक्षत बिष्ट राइजिंग प्लेयर, अजय पाल को बेस्ट मिड फील्डर का पुरस्कार मिला। प्रशिक्षक लियाकत अली खान ने सभी का आभार जताया। बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को किट देने की घोषणा की।


संचालन क्लब के अध्यक्ष गिरीश धवन ने किया। समापन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, धीरेंद्र सेन, श्याम भट्ट, मो. अकरम खान, गुलजार बेगम, आसमा खान,  सभासद हेम तिवारी,  बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु तिलारा, शैलेंद्र तिलारा, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, मनोज सनवाल, गोविंद मटेला अजय वर्मा, महेंद्र बिष्ट, रियासत अली खान, किशन गुरुरानी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed