{"_id":"579b9ba44f1c1bf12221e26b","slug":"food-sampling-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम, केला, लौकी के तीन सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम, केला, लौकी के तीन सैंपल भरे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में फूड सेंपलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। खाद्य विभाग और नगर पालिका के दल ने अल्मोड़ा बाजार में फल और सब्जी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। डेढ़ दर्जन दुकानों में सड़ी गली सब्जी और फल मिले। जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। आम, केला, लौकी के तीन सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
दल ने लाला बाजार, चौक बाजार, मिलन चौक में दो दर्जन सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया। इनमें से डेढ़ दर्जन दुकानों में सड़ी गली सब्जी और फल मिले। अधिकारियों ने खराब सब्जी और फलों को मौके पर ही नष्ट करवाया। दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कार्बाइड से पकाए जा रहे फलों और सब्जियों में बढ़वार के लिए डाले जाने वाले ऑक्सीटोसिन केमिकल की आशंका को देखते हुए आम, केला, लौकी के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जिला अभिहीत अधिकारी एएस रावत ने बताया कि जुलाई में सोमेश्वर, जागेश्वर आदि स्थानों पर भी निरीक्षण किया गया। इन स्थानों पर तेल,बिस्कुट, नमकीन, दूध, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी सात सैंपल लिए गए हैं। जुलाई में अब तक खाद्य पदार्थों के कुल 10 सैंपल लिए जा चुके हैं। दल में रावत के अलावा खाद्य सुरक्षा अदिकारी अभय कुमार सिंह, सफाई निरीक्षक एमएस भंडारी, मदन राम आदि थे।