{"_id":"5877bfe94f1c1bab78ba960a","slug":"follow-traffic-rules-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियमों का पालन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियमों का पालन करें
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
यातायात के नियमों का पालन करें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस और सीपीयू टीम ने नगर में यातायात जागरूकता रैली निकाली। सीओ कमल राम के नेतृत्व में यह रैली विजय चौक से शुरू होकर पूरे नगर से गुजरी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। दोपहिया वाहन चालकों से नियमित रूप से हेलमेट पहनने को कहा।
विज्ञापन
कहा कि यदि नागरिक पुलिस को सहयोग करेंगे तो यातायात की समस्या से शीघ्र निजात मिल जाएगी। दुकानों से बाहर तक सामान फैलाने वाले व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी गई। मालूम हो कि नगर में कई व्यापारी सड़क तक सामान फैला देते हैं, जिस कारण वाहनों को पास होने की जगह नहीं मिल पाती और कई घंटों तक जाम लग जाता है। जागरूकता रैली में कोतवाल संजय गर्ब्याल, सीपीयू प्रभारी रमेश भट्ट सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन