{"_id":"586fda9e4f1c1b945d15aa76","slug":"follow-the-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत/द्वाराहाट। आदर्श आचार संहिता के नियमों को सख्ती से लागू कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने रानीखेत और द्वाराहाट क्षेत्र में जहां धारा 144 लागू कर दी है, वहीं चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी टीमों का गठन भी कर दिया है। उड़नदस्ता टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी रजा अब्बास ने यहां विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्वाचन से संबंधित तमाम जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना जरूरी है। निजी संपत्तियों से भी उन्होंने प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान तमाम निगरानी टीमों का गठन किया गया। नरेंद्र रावत को वीडीओ अवलोकन टीम प्रभारी, अनिल पांगती को निगरानी टीम प्रभारी, तारा चंद्र पुरोहित को मदिरा निगरानी टीम प्रभारी और बीआर टम्टा को उड़नदस्ता टीम प्रभारी मनोनीत किया। कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
सभाओं के लिए दलों को अनुमति लेनी होगी। तमाम गतिविधियों की वीडियोग्राफी की जाएगी। बैठक में कांग्रेस से अजय बबली, गोविंद बिष्ट, भाजपा से चंदन भगत, हंसा बवाड़ी, विनोद भार्गव, बसपा से कृपाल राम आदि ने मतदाता सूची सहित तमाम विषयों पर एसडीएम से विचार-विमर्श किया। उधर, द्वाराहाट में भी एसडीएम गौरव चटवाल ने धारा 144 लागू कर दी है। उन्होंने कहा कि धारा के नियमों को सख्ती से लागू कराया जाएगा। गलत गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।