फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Folk songs and dances galore at the conclusion of the Bikhauti fair

Almora News: बिखौती मेले के समापन पर लोकगीतों और लोकनृत्यों की धूम

Fri, 17 Apr 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Folk songs and dances galore at the conclusion of the Bikhauti fair
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। क्षेत्र के लोद में आयोजित बिखौती मेले के दूसरे और समापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर मेला समिति ने उनका स्वागत और सम्मान किया।स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद लोकगायक महेश कुमार और लोकगायिका मेघना चंद्रा ने कुमाऊंनी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। लोकगीतों पर महिलाओं ने भी जमकर नृत्य किया और मेले का आनंद लिया। मेले में क्षेत्रीय लोगों ने विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लगाई जहां लोगों की काफी भीड़ रही। यह मेला पिछले चार वर्षों से गोलज्यू देवता प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्र में इस मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष कुंदन सिंह भंडारी ने मेले को भव्य बनाने में सहयोग देने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर वर्ष क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। यह आयोजन लोद घाटी सांस्कृतिक मंच द्वारा किया जाता है। यहां दान सिंह रमेला, महेश जोशी, माधो सिंह पाटनी, हीरा सिंह रमेला, बहादुर सिंह बिष्ट, दीन दयाल जोशी, शेखर पाटनी, मुकेश जोशी और हिमांशु मैनाली समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed