{"_id":"58e527e94f1c1bc06e5b6c87","slug":"flood-snowfall-over-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से तापमान गिरा, चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से तापमान गिरा, चोटियों पर हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में छाता लेकर निकलते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा जिले में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात की भी सूचना है। ऊंचाई वाले गांवों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बारिश के बाद तापमान काफी नीचे आ गया और लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए।
विज्ञापन
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 13.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बारिश को गेहूं, जौ, मटर, सरसों, लहसुन, प्याज आदि फसलों के लिए अच्छा माना जा रहा है।
विज्ञापन
उधर रानीखेत, द्वाराहाट सहित पूरे उपमंडल क्षेत्र में तड़के चार बजे से बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। मालूम हो कि इस बार मार्च से ही धूप में काफी तेजी थी। बारिश के कारण फिर से ठंड लौट आई है।
विज्ञापन