{"_id":"58a974dd4f1c1b0970d848f6","slug":"flaws-in-the-distribution-system-water-can-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितरण व्यवस्था में खामियां, नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितरण व्यवस्था में खामियां, नहीं मिल रहा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसी नदी में इन दिनों पर्याप्त पानी होने के बावजूद अल्मोड़ा नगर में पेयजल अव्यवस्था बनी हुई है। वितरण व्यवस्था गड़बड़ाने से नगर में पानी की सप्लाई का कोई समय नहीं है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना पड़ता है। कई बार पानी दिन के वक्त 10 बजे आता है और तब अधिकांश लोग घरों से निकले रहते हैं। लोगों का कहना है कि जब जाड़े के सीजन में ऐसी हालत है तो गर्मियों में स्थिति और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
कोसी नदी में बैराज बनने के बाद से नगर में पेयजल स्थिति में काफी सुधार आया है। कोसी नदी से वर्तमान में नगर में 8.5 एमएलडी पानी आता है, लेकिन वितरण व्यवस्था सही नहीं होने से कई लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। नगर के कई मोहल्लों में कहीं सुबह पांच बजे, दिन में 10 बजे और दोपहर के समय तो कहीं रात के समय पानी आता है। समय से पानी न आने से कई लोग पेयजल आपूर्ति से वंचित हो रहे हैं। पूर्वी पोखरखाली, ढूंगाधारा में जहां तड़के पांच बजे पानी आता है तो नरसिंहबाड़ी क्षेत्र में दस बजे बाद पानी आता है। तब तक नौकरी पेशा लोग घरों से निकलकर दफ्तरों और अपने कार्यस्थलों की ओर चले जाते हैं।
विज्ञापन
लाला बाजार क्षेत्र में सायं 7:30 के बाद पानी लोगों को मिल पा रहा है। पानी के असमान वितरण से लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान को एक नियमित समय बनाना चाहिए जिसमें सभी को पेयजल उपलब्ध हो सके। अगर ठंड के दिनों में ऐसी स्थिति है तो गर्मियों में तो लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि रोटेशन प्रणाली पूर्व से ही चली आ रही है। वर्तमान में इस व्यवस्था में बदलाव संभव नहीं है, क्योंकि नगर में लगे दस टैंकों की क्षमता 5.5 एलएलडी ही है। जिसकी वजह से पानी सभी को एक समय में दिया जाना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन