फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Flag March In Almora

पुलिस ने फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षित निर्वाचन का पैगाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Flag March In Almora
अल्मोड़ा बाजार में फ्लैग मार्च निकलती पुलिस और एसएसबी के जवान - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर जनता को सुरक्षित निर्वाचन का संदेश दिया। एसएसबी के जवानों के साथ निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस ने जनता से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लोगों से चुनाव के दौरान शांतिभंग न करने और आचार संहिता का पालन करने की अपील की। लोगों ने बाजार में अतिक्रमण और जाम की समस्या से भी एसएसपी को अवगत कराया। एसएसपी ने जल्द ही थाना स्तर पर इसका समाधान निकालने का लोगों को आश्वासन दिया। फ्लैग मार्च में सीओ अल्मोड़ा राजन सिंह रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed