फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Flag Day in Almora

सेना झंडा दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली प्रभात फेरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Flag Day in Almora
झंडा दिवस पर अल्मोड़ा में डीएम वंदना सिंह को टोकन फ्लैग लगाते सैनिक कल्याण पुनर्वास के कर्मचारी? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने नगर में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रभात फेरी निकाली। कैंप कार्यालय में डीएम वंदना सिंह को जिला सैनिक कल्याण, पुनर्वास विभाग ने टोकन फ्लैग लगाया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आम नागरिक को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में अपना योगदान देकर सैनिकों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना ने देश की रक्षा के लिए जो बलिदान और त्याग किया है उसे हमेशा याद रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर महिपाल सिंह बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, चंपा खर्कवाल आदि थे।
विज्ञापन

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कैडेटों ने निकाली रैली
बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) जीएस बिष्ट के नेतृत्व में मनाए गए झंडा दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को झंडे बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रमेश चंद्र तिवारी ने एसपी अमित श्रीवास्तव, सीडीओ डीडी पंत, एसडीएम हर गिरी को टोकन फ्लैग लगाए। कार्यक्रम में सोबन सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, महेश चंद्र कांडपाल, किशन सिंह, जगदीश सिंह, महेश राम, उमा दूबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed