{"_id":"86d63902f5303c8fb3ee0a4885cf2ede","slug":"five-teachers-were-on-vacation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ छुट्टी पर गईं पांच शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ छुट्टी पर गईं पांच शिक्षिकाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा की अपर निदेशक सुषमा सिंह (कुमाऊं) ने सोमवार को जीजीआईसी बग्वालीपोखर का निरीक्षण किया तो पांच शिक्षिकाएं छुट्टी पर थीं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं से प्रश्न पूछे तो वे सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी में निल पाई गईं। इस पर उन्होंने प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं को लताड़ लगाई।
विज्ञापन
एडी सुषमा सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जीजीआईसी बगवालीपोखर में साफ सफाई का अभाव था। पठन-पाठन भी ठीक नहीं है। विद्यालय से एक साथ पांच शिक्षिकाएं, लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अवकाश पर है। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्या हेमलता उपाध्याय को कड़ी नसीहत दी। ऐसे में कैसे शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी। अपर निदेशक ने राजकीय विद्यालयों में गिरती छात्र संख्या पर चिंता जताई और मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी इस मामले में निर्देश जारी किए। उन्होंने जीआईसी चौकुनी, बगवालीपोखर, सरस्वती विद्या मंदिर बगवालीपोखर, विवेकानंद विद्या मंदिर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
नए सत्र से छात्र संख्या के आधार पर होगी शिक्षकों की तैनाती
द्वाराहाट। माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल नैनीताल की अपर निदेशक सुषमा सिंह ने कहा कि नए शिक्षा सत्र से विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती होनी है। इसके लिए उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को भी नियमित रूप से ब्लाक के विद्यालयों में जानकारी हासिल करने को कहा।
विज्ञापन