फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five Post of Lecturer Vacant In Almora GGIC

जीजीआईसी में प्रवक्ताओं के पांच पद लंबे समय से खाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Five Post of Lecturer Vacant In Almora GGIC
अल्मोड़ा का जीजीआईसी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में विज्ञान विषय समेत कई विषयों के शिक्षिकाओं के पद रिक्त चल रहे हैं। स्कूल में प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त हैं। एलटी के शिक्षक इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। रसायन विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई भी अतिथि शिक्षकों के जिम्मे है।
विज्ञापन

राबाइंका अल्मोड़ा में 528 छात्राएं पढ़ती हैं। संस्कृत और अंग्रेजी विषयों में अतिथि प्रवक्ता तैनात हैं लेकिन भूगोल, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान विषयों में अतिथि शिक्षक भी नहीं हैं। छात्राओं के भविष्य को देखते हुए अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से रसायन विज्ञान में अस्थायी शिक्षिका रखी गई हैं।
विज्ञापन

कोट
स्कूल में प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त हैं। खाली पदों की सूचना बीईओ के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है।
सावित्री टम्टा, प्रधानाचार्या जीजीआईसी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed