फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five hundred youths crossed the first hurdle of the race

सीमाओं की निगहबानी के लिए बागेश्वर जिले के युवकों ने लगाई दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Five hundred youths crossed the first hurdle of the race
रानीखेत सोमनाथ मैदान में दौड़ लगाते बागेश्वर जिले के युवक। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में सेना की खुली भर्ती रैली के दूसरे दिन देश सेवा का जज्बा लिए बागेश्वर जिले के अलावा अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया और भिकियासैंण तहसील के युवकों की भर्ती हुई।
विज्ञापन

भर्ती के लिए 32 सौ से अधिक युवक पहुंच गए। लंबाई सहित तमाम परीक्षणों से गुजरने के बाद 24 सौ युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिसमें पांच सौ युवकों ने दौड़ की पहली बाधा पार की।
विज्ञापन

एआरओ अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित इस भर्ती रैली में दूसरे दिन बागेश्वर जिले के अलावा अल्मोड़ा के भिकियासैंण और चौखुटिया तहसील के युवकों के लिए भर्ती आयोजित की गई। कुमाऊं के छह जिलों के लिए यह भर्ती रैली आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के मैदान के बाहर तीन हजार से अधिक युवक पहुंच गए। शुरुआती चरण में प्री हाइट परीक्षण हुआ। इसके बाद प्रपत्रों की जांच हुई। 24 सौ युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिसमें से कुल 500 युवकों ने दौड़ में सफलता प्राप्त की। प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक परीक्षण सहित तमाम कार्रवाई मैदान में जारी हैं। भर्ती अधिकारी कर्नल बीएस चिकारा सहित तमाम लोग भर्ती में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed