{"_id":"5f748ebf8ebc3e9ba43bfdae","slug":"five-anganwadi-workers-awarded-for-excellent-work-almora-news-hld3987756194","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट काम करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट काम करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह का समापन हो गया है। कलक्ट्रेट में हुए एक कार्यक्रम मे पांच ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पोषण माह अभियान के तहत उत्कृष्ट काम करने वाली ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा बिष्ट, जानकी पांडे, मंजू जोशी, बीना उप्रेती और हेमा मेर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चे की पहली अध्यापक होती है। साथ ही उनका व्यवहार बच्चे के विकास पर अपनी छाप छोड़ जाता है। ऑगनबाड़ी बच्चे के सीखने की प्रथम सीढ़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने ऑगनबाड़ी केंद्र मटेना की कार्यकर्ता पुष्पा बिष्ट द्वारा बनाए गए बच्चों को सिखाने के लिए विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों की प्रशंसा की। साथ ही अन्य केंद्रों में भी इस तरह के प्रयोग करने को कहा। कार्यक्रम में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपा जोशी, बाल विकास विभाग के भास्कर भट्ट, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहां, समन्वयक मंजू पाण्डे, सुपरवाइजर जानकी भट्ट, आशा भैसौड़ा, मंजू दुर्गापाल, संजय जोशी आदि मौजूद थे।