फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fish samples for the formellin probe from two shops

फार्मेलिन जांच को दो दुकानों से लिए मछली के नमूने

Mon, 06 Aug 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 06 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fish samples for the formellin probe from two shops
मछली की दुकान का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों से फार्मेलिन डालकर मछलियों को बेचने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की दुकानों में छापेमारी की। दो दुकानों से मछली के नमूने फार्मेलिन जांच को लिए। नमूने जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।  वहीं दो दुकानदार बगैर खाद्य लाइसेंस के मछली बेच रहे थे। जिनका खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत चालान काटा गया है।  

विज्ञापन

 

फार्मेलिन वह रसायन है जिसे मछलियों में डाला जाए तो वह काफी समय तक खराब नहीं होती हैं, लेकिन फार्मेलिन स्वास्थ्य के लिए काफी घातक है और यह व्यक्ति का लीवर प्रभावित कर देती है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के मछली बाजार की दुकानों मेें छापे मारे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि नजम खान और गोविंद सिंह चौहान की दुकान से मछली के सैंपल लिए गए, जो कि फार्मेलिन जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से अनुरोध किया गया है कि जांच रिपोर्ट शीघ्र भेजे। नजम खान के पास खाद्य लाइसेंस भी नहीं था।     

विज्ञापन

 
इसके अलावा राजदीप भी बगैर खाद्य लाइसेंस के मछली बेच रहा था।  नजम खान और राजदीप का न्याय निर्णायक अधिकारी / अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 और धारा 58 में दंड हेतु चालान किया गया है। टीम ने  मालरोड में सब्जी और फल विक्रेताओं की दुकानें भी देखीं। उन्हें सड़े गले खाद्य पदार्थ नहीं रखने की सख्त हिदायत दी।  छापामार दल में जिला अभिहित अधिकारी एएस रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मी मदन राम शामिल थे।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed