फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Firstly, Parviz and Sarah, who arrived in Almora

सबसे पहले अल्मोड़ा पहुंचे परवीज और सारा 

Fri, 19 Apr 2019 11:54 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 19 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Firstly, Parviz and Sarah, who arrived in Almora
अल्मोड़ा फिनिश प्वाइंट पर सबसे पहले पहुंचे प्रभागी - फोटो : amar ujala
 पर्यटन विभाग उत्तराखंड और साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नैनीताल से शुरू हुई चतुर्थ द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज के प्रतिभागी बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा फिनिश प्वाइंट पर पहुंचने वाले पुरुषों में ईरान के परवीज मरदानी और महिलाओं में सारा अप्लेट प्रथम स्थान पर रहे। इसके बाद स्थनीय स्टेडियम में सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। शनिवार सुबह सात बजे प्रतिभागी पर्यटन कार्यालय से कौसानी रवाना होंगे। 
विज्ञापन


द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज के तहत प्रतिभागी राज्य के आठ पर्वतीय जिलों में 564 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। प्रतियोगी अल्मोड़ा से कौसानी, रुद्रप्रयाग, नई टिहरी, चिन्यालीसौड़ के बाद मसूरी जाएंगे। रैली का समापन 26 अप्रैल को देहरादून में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ होगा। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य में माउंटेन बाईकिंग की असीम संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारना है। प्रतियोगिता में भारत के अलावा जर्मनी, इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नेपाल, सिंगापुर और थाईलैंड के 87 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें 22 विदेशी (13 पुरुष, नौ महिला) और 65 भारतीय (62 पुरुष, तीन महिला) प्रतिभागी शामिल हैं। इस अवसर पर साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेस डायरेक्टर वीएन सिंह, महाप्रबंधक केएमवीएन अशोक जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, प्रबंधक केएमवीन शीला साह, प्रबंधक एडवेंचर केएमवीएन गिरधर मनराल, प्रबंधक इवेंट गोपाल बिष्ट, गीतांजली, अमित कुमार आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed