{"_id":"687e84863127c04d730b6722","slug":"first-monday-sawan-flood-faith-swelled-shiva-temples-almora-news-c-232-1-shld1002-131192-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Mon, 21 Jul 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में दर्शनों को लगी भक्तों की कतार। संवाद
अल्मोड़ा/जागेश्वर। सावन माह के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में दर्शनों के लिए शिवभक्तों का तांता रहा। शिवालय हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ, बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे। जागेश्वरधाम में आठ हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।
सोमवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह तड़के से ही जागेश्वर धाम, रत्नेश्वर, बालेश्वर, एनटीडी शिवालय, बद्रेश्वर, पातालदेवी, बेतालेश्वर, विश्वनाथ, देवस्थल आदि शिवालयों में सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक चला। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर दूूध और जल से जलाभिषेक किया। पूजा कर परिवार के सुख की कामना की। जागेश्वर धाम में करीब आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
भीड़ के चलते शिव भक्तों को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जागेश्वर धाम में कई लोगों ने पार्थिव पूजा, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान किए।
विज्ञापन
-
शिव मंदिर वृद्ध केदार में भी उमड़े भक्त
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिर वृद्ध केदार में भक्तों की सुबह से ही भीड़ रही। लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार के मंगल की कामना की। देर शाम तक भक्तों का मंदिरों में आने का क्रम जारी रहा।
कांवड़ियों ने भोलेनाथ के लगाए जयकारे
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। मजखाली और कोट्यूड़ा गांव से कांवड़ यात्रा पर गए शिव भक्त गंगा जल लेकर लौट आए हैं। सोमवार को कांवड़ियों का जय जवान जय किसान पार्क पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। कांवड़ियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों में गंगा जल से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के स्वागत में चिलियानौला के सभासद सुंदर कुवार्बी, त्रिलोक सिंह आदि महिलाएं मौजूद रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। उधर द्वारसौं क्षेत्र के मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। पूरे दिन शिवालयों में दर्शन और पूजा का सिलसिला जारी रहा। शिव भक्तों की आस्था और उल्लास ने सावन के पहले सोमवार को विशेष बना दिया।