Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   first group. Kailash Mansarovar Yatra. Jageshwar Dham.

Almora News: कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल ने जागेश्वर धाम के किए दर्शन

Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
first group. Kailash Mansarovar Yatra. Jageshwar Dham.
कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल ने जागेश्वर धाम के दर्शन किए। संवाद
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का शनिवार को जागेश्वर धाम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बाबा जागनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। उनका कहना है कि वह लोग खुशनसीब हैं उन्हें बाबा के दर्शन करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों के दल ने जागेश्वर, हनुमान, पुष्टि माता, महामृत्युंजय, केदारनाथ, कुबेर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना की। कैलाश दल का नेतृत्व कर रहे आईएफएस पवन के पाल ने कहा कि जागेश्वर धाम आस्था का प्रतीक है यहां ऊर्जा का लेबल बहुत तेज है। दर्शन करके सभी लोग धन्य हो गए।
विज्ञापन

यात्रा दल में 70 वर्षीय हर्षवर्धन ने बताया कि वह पाताल भुवनेश्वर, हाटकालिका मंदिर के दर्शन के बाद जागेश्वर धाम पहुंचे हैं। यात्रा दल में सबसे कम उम्र की 28 वर्षीय स्वामियां ने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली से जिसे इतनी कम उम्र में कैलाश मानसरोवर और जागेश्वर धाम के दर्शन करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के दल में गुजरात और कर्नाटक राज्य के छह-छह यात्री, दिल्ली के पांच, पश्चिम बंगाल के चार सदस्य शामिल हैं जिसमें 34 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान जागेश्वर मंदिर समिति के मोहित भट्ट, चौकी प्रभारी भगवान गिरि गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed