फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire season preparations checked by conducting mock drill in Binsar Sanctuary

Almora News: बिनसर अभयारण्य में मॉक ड्रिल कर जांची फायर सीजन की तैयारियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fire season preparations checked by conducting mock drill in Binsar Sanctuary

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में वनाग्नि की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र बिनसर अभयारण्य में एनडीआरएफ और फायर वॉचरों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की। मॉक ड्रिल का उद्देश्य फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाना के साथ ही वन कर्मियों और वन्यजीवों की सुरक्षा करना था। अभ्यास के दौरान टीम ने बिनसर अभयारण्य की भौगोलिक स्थिति को जाना। संयुक्त टीम ने आपसी समन्यव के साथ उपकरणों की सहायता से वनाग्नि की रोकथाम का व्यावहारिक अभ्यास किया।

डीएफओ सीविल सोयल वन प्रभाग प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि फायर सीजन के दौरान यह अभ्यास फॉयर वॉचरों के लिए जंगलों की आग को काबू करने में अहम साबित होगा। बताया कि 18 फरवरी को जिले स्तर पर बिनसर, रानीखेत, हवालबाग रेंज में फॉयर सीजन के दृष्टि से वृहत स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित होगी। वहां एनडीआरएफ सहायक कमांडेंट आरएस धपौला, निरीक्षक कनिष्क पांगती, रेंजर मनोज सनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed