फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire rages in the forests of Karbala and Phalasima, causing panic

Almora News: करबला और फलसीमा के जंगलों में धधकी आग, अफरातफरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire rages in the forests of Karbala and Phalasima, causing panic
अल्मोड़ा। जिले में बारिश थमते ही जंगलों के सुलगने को सिलसिला फिर शुरू हो गया है। एक ही दिन में नगर के पास होटल मैनेजमेंट संस्थान करबला के जंगल और उदयशंकर नाट्य अकादमी के फलसीमा के जंगल में आग भड़कने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ही स्थानों पर आग पर काबू पाया। आग से कई हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 8:37 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि होटल मैनेजमेंट संस्थान करबला के जंगल में आग लग गई है। तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते आग तेजी से जंगल में फैलने लगी। आग की चपेट में चीड़ के कई पेड़ आ गए। मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार आग को संस्थान की ओर बढ़ने से पहले ही नियंत्रित कर लिया।
विज्ञापन

दोपहर 1:29 बजे फायर स्टेशन को सूचना मिली की उदयशंकर नाट्य अकादमी के पास फलसीमा के जंगल में आग धधक गई है। आग तेजी से पास ही स्थित होमस्टे और आबादी की ओर बढ़ी रही है। इससे होमस्टे संचालक और पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। वहीं स्थानीय लोगों के हाथ पांव फूल गए। फायर सर्विस टीम ने आग पर करीब दो घंटे तक पानी की बौछार की। आग के शांत होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि दोनों आग की घटनाओं को टीम ने समय रहते काबू कर लिया। बताया कि आग से जंगलों में बहुमूल्य वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। टीम में योगेश कुकशाल, उमेश कुमार, दीपक मार्छाल, मनीषा गोस्वामी, गिरीश धारियाल, किशन सिंह, विपिन बडोला, उमेश कुमार, प्रेम सिंह, जीवन जोशी आदि मौजूद रहे।
-------------------
सीएमओ कार्यालय में जंगल में लगी आग
मंगलवार देर रात सीएमओ कार्यालय के पास जंगल में आग सुलग गई। आग विकराल रूप लेते हुए तेजी से आबादी की ओर बढ़ने लगी। आग को घरों की तरफ आता देख लोगों में चीख पुकार मच गई। मंगलवार रात 11:40 बजे सूचना मिलने पर फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची तो देखा की आग तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। फायर यूनिट और वन विभाग की टीम ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
टीम में योगेश कुकशाल, उमेश कुमार, दीपक मार्छाल, प्रियांशु कुमार शामिल रहे।
------------------------

मकान की चौथी मंजिल पर लगी आग



कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र भराड़ी के मल्ली बाजार में बुधवार दोपहर एक मकान की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार मल्ली बाजार निवासी हुकुम सिंह दानू के मकान की चौथी मंजिल की छत पर सोलर प्लांट लगा हुआ था। बुधवार दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट होने से सोलर प्लांट में आग लग गई। छत पर सामान होने के कारण आग फैल गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस टीम और दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में फरसाली निवासी राधेश्याम (45) का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया जिन्हें तुरंत उपचार के लिए भिजवाया गया। एसओ नगरकोटी ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है। संवाद

बागेश्वर से गरुड़ तक जले जंगल



बागेश्वर/गरुड़। जिले में वनाग्नि का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिला मुख्यालय के वेणीमाधव वार्ड के पास के जंगल में आग लग गई। करीब दो घंटे तक वन जलता रहा। आबादी के पास लगी आग से खतरा बना रहा। गनीमत रही कि किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। कठायतबाड़ा क्षेत्र में भी दिन के समय जंगल जला। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार जंगल सुलग रहे हैं। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग सिविल वन में लगी थी। सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया। वहीं गरुड़ तहसील क्षेत्र के लौबांज के जंगल में आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। संवाद




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed