{"_id":"6055f71b8ebc3e590f3cecaf","slug":"fire-in-the-forest-ranikhet-news-hld418869962","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट ख्यूशाल के जंगल में भीषण आग, आबादी से पहले ही बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट ख्यूशाल के जंगल में भीषण आग, आबादी से पहले ही बुझाई
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। ताड़ीखेत और गनियाद्योली के जंगल धूधूकर जलने के बाद कोट ख्यूशाल का जंगल भी आग की चपेट में आ गया। आग इतनी प्रचंड थी कि बस्ती तक पहुंचने लगी थी। आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया, अलबत्ता ग्रामीणों के मकानों, घास के लुट्टे और बिजली ट्रांसफार्मर को जलने से बचा लिया गया।
इन दिनों चारों तरफ जंगल आग की चपेट में हैं। आग लगने से बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान हो रहा है। जंगल जलने के कारण वन्य जीव भी आबादी की ओर रुख करने लगे हैं। ताड़ीखेत और गनियाद्योली के जंगल भी पूरी तरह से जल चुके हैं। कई चीड़ के पेड़ों ने आग पकड़ी हुई है। वह किसी भी वक्त गिरने की कगार पर हैं। दूसरी तरफ शुक्रवार की देर शाम कोट ख्यूशाल के जंगल में लगी आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। आग इतनी प्रचंड थी कि हवा के साथ आबादी की ओर आने लगी।
ग्रामीणों ने काफी देर तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों को देख वे भी घबरा गए। सूचना जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत को दी गई। उन्होंने शाम सात बजे रानीखेत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर आधा घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। इस दौरान ग्रामीणों के घर, घास के लुट्टे और बिजली के ट्रांसफार्मर को जलने से बचा लिया गया। आग बुझाने वालों में दमकल केंद्र के प्रभारी केशव दत्त तिवारी, चालक राजकुमार, फायरमैन चांद थापा और अनुज शर्मा आदि थे। जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ने बताया कि वन विभाग को सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने सहयोग के लिए दमकल कर्मियों का आभार जताया है।