फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire in Ranikhet Shop

रानीखेत के किलघर में शनिवार रात दुकान में लगी भीषण आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fire in Ranikhet Shop
रानीखेत के किलघर में आग लगने के बाद पहुंचे स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शनिवार रात रानीखेत के लोअर मालरोड में किलघर के पास चाय की एक दुकान में आग लग गई। इससे वहां रखे दो सिलिंडर फट गए। आग ने बाहर खड़ी एक कार को भी चपेट में ले लिया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

ऐरोली निवासी आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसा शनिवार रात 11:45 बजे हुआ। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिद्दीकी ने दमकल टीम को फोन किया। दमकल की गाड़ी पहुंचने तक वहां रखे दोनों सिलिंडर फट चुके थे। अग्निशमन सेवा अधिकारी मिंदर सिंह के नेतृत्व में दमकल टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। छावनी परिषद के सभासद मोहन नेगी ने कहा कि दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई है। उन्होंने प्रशासन, विधायक और छावनी परिषद से प्रभावित दुकानदार को मुआवजा दिलाने की अपील की है। कैंट के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले भी हुआ था अग्निकांड
रानीखेत। डेढ़ साल पहले कैंट क्षेत्र के मीना बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ था। तब शॉट सर्किट से पांच खोखे जल गए थे। किलघर के पास घनी आबादी के बीच शनिवार रात हुए हादसे से मीना बाजार के अग्निकांड की यादें ताजा हो गईं। अग्निकांड के बाद रात भर नगर की बिजली आपूर्ति भी ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मैं दो फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचा। दुकान में दो घरेलू सिलिंडर फटे थे। नगर के सभी 16 हाईड्रेंटों का निरीक्षण कर लिया गया है। सभी क्रियाशील हैं। पटाखा कारोबारियों से रेत और 100 लीटर पानी की टंकी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पटाखा बाजार में एक अतिरिक्त वाहन तैनात किया गया है। द्वाराहाट, चौखुटिया और चौबटिया के हाईड्रेंटों भी कार्य कर रहे हैं।

-मिंदरपाल सिंह, अग्निशमन अधिकारी, रानीखेत
धमाकों की आवाज से हिल गया जरूरी बाजार
रानीखेत। किलघर में शनिवार रात लगी आग की चपेट में आए सिलिंडरों के धमाके इतने तेज थे कि जरूरी बाजार हिल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक इतनी तेज आवाज सुनकर उन्हें किसी धमाके जैसा डर लग गया। राजपुरा, कुरैशियान मोहल्ला, जरूरी बाजार के लोगों ने बताया कि पहले वह यह सोच रहे थे कि दिवाली के पटाखे जल रहे हैं लेकिन आवाज बहुत तेज होने कारण शंका पैदा हुई। लोग आवाज की दिशा में दौड़े चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed