{"_id":"60787e388ebc3e8d2c63286e","slug":"fire-in-lisa-factory-loss-of-one-million-almora-news-hld4217059197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीसा फैक्ट्री में लगी आग, दस लाख का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीसा फैक्ट्री में लगी आग, दस लाख का हुआ नुकसान
विज्ञापन
लीसा फैक्ट्री में लगी आग बुझाने पहुंची फायर बिग्रेड।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पेटशाल लखुडियार के पास स्थित लीसा फैक्ट्री में आग लग गई। घटना के दौरान श्रमिक फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे। सूचना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और तुरंत आग बुझाने में जुट गए। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पेटशाल से कुछ दूरी पर दलबैंड के पास स्थित लीसा फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। बताया कि शाम तक आग बुझाने का काम जारी था।
लीसा फैक्ट्री के मालिक शेखर चंद्र पेटशाली ने बताया कि घटना के दौरान वह फैक्ट्री में मौजूद नहीं थे। बताया कि हाल ही में फैक्ट्री में 170 कुंतल लीसा खरीद कर रखा था। इसके अलावा लीसा फैक्ट्री में छह हजार लीटर तारपीन तेल रखा था। बताया कि आग की घटना से करीब 20 क्विंटल लीसा और तारपीन तेल के दो ड्रम पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से समय रहते कई लीटर तारपीन तेल नष्ट होने से बचा लिया गया। आग से फैक्ट्री का 75 फीसदी हिस्सा जल चुका है। करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।