फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire in closed building of NGO in ranikhet

Ranikhet Fire: एनजीओ के बंद भवन में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की टीम ने पाया काबू

Sat, 10 Aug 2024 07:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 10 Aug 2024 07:35 PM IST
सार

रानीखेत-खैरना स्टेट हाइवे पर जैनोली क्षेत्र में बंद पड़े एनजीओ के भवन में आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने गए लेकिन यह बेकाबू होती चली गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
Fire in closed building of NGO in ranikhet
एनजीओ के बंद भवन में आग से जला सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीखेत-खैरना स्टेट हाइवे पर जैनोली क्षेत्र में बंद पड़े एनजीओ के भवन में आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने गए लेकिन यह बेकाबू होती चली गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन

शनिवार देर शाम तुरिया सुयाल, जैनोली स्थित होप संस्था के मुख्य कार्यालय भवन में आग लग गई। ग्रामीणों से जब आग नहीं बुझ पाई तो उन्होंने सूचना अग्निशमन विभाग रानीखेत को दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। फायर टीम में महिपाल सिंह, मोहन सिंह, राजकुमार, देवेंद्र सिंह आदि थे। संस्था के संचालक प्रकाश जोशी ने बताया कि कार्यालय काफी समय से बंद था। उनके मुताबिक 7-8 लाख तक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- फंदे पर लटका मिला किशोर: 12वीं का छात्र नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ता था, दादा-दादी के घर आया था देव

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के लिए दो टेंकरो की जरूरत पड़ी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

- वंश नारायण यादव, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, रानीखेत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed