फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire erupted in the village now Bjol

अब बजोल गांव में भड़की आग

Sun, 05 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 05 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Fire erupted in the village now Bjol
गांव में रखे लकड़ी के ढेरों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र में आग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, सिमोली के बाद रविवार की अपराह्न यहां सुदूरवर्ती बजोल गांव में आग लगने से ग्रामीणों का भारी नुकसान हो गया। घटना में 11 गौशालाएं जलकर राख हो गईं। दो बकरियां आग से झुलस गईं, जबकि ग्रामीणों के 125 से अधिक घास के लूटे और लकड़ियों के ढेर राख हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों, वन कर्मियों की मदद से ग्रामीण देर शाम तक आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


बताया गया है कि बजोल गांव के नीचे जंगल में आग सुलग रही थी, दोपहर डेढ़ बजे अचानक आग गांव की तरफ बढ़ने लगी, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने सामान की सुरक्षा में जुट गए, हवा के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में ग्रामीणों के घास के लूटे और लकड़ी के ढेर आ गए, प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार तकरीबन 125 से अधिक घास के लूटे और लकड़ियों के ढेर राख हुए हैं, जबकि केवल सिंह, विशन सिंह, बचे सिंह, ईश्वर सिंह, देवुली देवी, मोहन सिंह, नर सिंह, प्रताप सिंह, बहादुर सिंह, सरस्वती देवी आदि के गौशाले जल गए। हालांकि ग्रामीणों ने आग देखते ही जानवरों को बाहर खदेड़ दिया था, अलबत्ता दीवान सिंह की दो बकरियां झुलस गईं।
विज्ञापन


आनन-फानन में सूचना तहसील में दी गई, एसडीएम रजा अब्बास दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर ग्रामीण वन कर्मियों, दमकल कर्मियों की मदद से देर शाम तक आग बुझाने में जुटे रहे। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घास के लूटे अभी भी सुलग रहे हैं, वन कर्मी मौके पर तैनात हैं। बजोल बमस्युं के पूर्व प्रधान मुकेश पांडे ने बताया कि आग के कारण ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed