फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire broke out in a grocery shop in Ranikhet uttarakhand

रानीखेत में बड़ा हादसा टला: परचून की दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, जानें कारण

Tue, 02 Jan 2024 02:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jan 2024 02:10 PM IST
सार

रानीखेत में सदर बाजार स्थित परचून की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire broke out in a grocery shop in Ranikhet uttarakhand
परचून की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीखेत में सदर बाजार स्थित परचून की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने पर आसपास रहने वाले लोगों और व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह के समय सदर बाजार स्थित कैलाश पांडे की परचून की दुकान में आग लग गई। आसपास के व्यापारी और लोग निकले तो दुकान से धुआं और आग की लपटें उठ रहीं थीं। उन्होंने सूचना व्यापारी को दी। व्यापारी ने दुकान का ताला खोला तो भीतर रखा सामान जल चुका था। सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना के बाद यूपीसीएल के कर्मचारियों ने घटना का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक  बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- शादी के लिए फिट नहीं अग्निवीर! लड़कियां कर रहीं इंकार, बिना पेंशन की देश सेवा बनी टेंशन, जानें क्या बोले परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही बुझ गई आग
दमकल विभाग के प्रभारी वंश नारायण यादव ने कहा कि घटना की सूचना मिली थी। कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले की आग बुझा दी गई। लोगों की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई। 

समय पर नहीं बुझती तो अन्य दुकानें भी आ सकती थीं चपेट में
सदर बाजार में परचून की दुकान से सटी और इसके आसपास आठ से अधिक दुकानें संचालित हैं। ऐसे में यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यहां की आग अन्य दुकानों में भी फैल सकती थी जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों और व्यापारियों की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed