{"_id":"69e65fe57e9c80d7bb062bd4","slug":"fire-brigade-reached-rural-areas-and-made-people-aware-almora-news-c-232-1-alm1015-142399-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची फायर टीम, लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची फायर टीम, लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अग्निशमन सेवा सप्ताह के मौके पर फायर सर्विस की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एक्सलेटर हिमालय व्यू सोसाइटी सहित गांव गांव जाकर स्थानीय लोगों को आग लगने के संभावित कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सीएफओ अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी फायर स्टेशन रानीखेत गणेश चंद्र ने आवासीय भवनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया। फायर टीम की ओर से पर्चे भी वितरित किए गए, जिसके माध्यम से बचाव व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। जंगलों में आग के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई। आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने व सुरक्षित तरीके से प्रारंभिक नियंत्रण के उपाय भी बताए।