फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire at Homestay

चोरसों भ्रामरी होमस्टे में भीषण आग से लाखों का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire at Homestay
गरुड़ के चोरसों भ्रामरी होमस्टे में आग से हुई क्षति का जायजा लेते एसडीएम आरके पांडे। संवाद - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। चोरसों बंगला भ्रामरी होम स्टे में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव होने से भीषण आग लग गई। आग से होमस्टे संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

चोरसों बंगला भ्रामरी होमस्टे में सोमवार को दोपहर का खाना बनाने के दौरान सिलिंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। होमस्टे से धुआं आते देख आसपास के लोग और होमस्टे में रुके कृषि विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गये। भारी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व डीएम रीना जोशी ने भ्रामरी होमस्टे देखने चोरसों बंगलाधार गई थी। डीएम ने होमस्टेट के संचालक चंद्रशेखर पांडे के कार्य की सराहना की थी।
विज्ञापन

होमस्टे के संचालक पांडे ने बताया कि सोमवार को उनके यहां आजीविका मिशन और कृषि विभाग के 40 लोग पहुंचे थे। होमस्टे के कर्मचारी उनके लिए दिन का भोजन बना रहे थे। अचानक सिलिंडर से गैस रिसाव होने से होमस्टेट और ट्री हट्स में आग लग गई। पांडे ने बताया कि आग से 10 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। सूचना पर एसडीएम गरुड़ आरके पांडे, भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, एडवोकेट जेसी आर्या, दिनेश बिष्ट, महेश ठाकुर, पटवारी प्रकाश सिंह ने मौका मुआयना किया। इधर, एसडीएम ने बताया कि आग से पांच लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed