फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire At Badecheena Jungle

Almora News: बाड़ेछीना के जंगल धधके

Mon, 19 Feb 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fire At Badecheena Jungle
 बाड़ेछीना के जंगल में  लगी आग। संवाद - फोटो : Samvad
एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान
विज्ञापन

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना के जंगल में शनिवार को आग लग गई। देखते ही देखते जंगल के एक हेक्टेयर से अधिक दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे दिन जंगल सुलगते रहे। चीड़ के बड़े-पेड़ों से आग की लपटें उठती रहीं लेकिन जिम्मेदार घटना से अंजान रहे। कोई भी आग बुझाने मौके पर नहीं पहुंच सका। इस घटना में लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। देर रात पाला गिरने और तापमान कम होने से आग बुझी तो सभी ने राहत की सांस ली। संवाद
फायर सीजन से पहले ही जले 13 हेक्टेयर जंगल
अल्मोड़ा। फायर सीजन शुरू होने से ही पहले जिले में 13 हेक्टेयर जंगल जल गए हैं। अक्तूबर-2023 से अब तक जंगल में आग लगने की 14 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं। अब फायर सीजन शुरू होते ही फिर से जंगल धधकने लगे हैं, इससे वन विभाग चिंतित है।
विज्ञापन

बाड़ेछीना में वन विभाग ने की वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी
अल्मोड़ा। वन विभाग ने रेंजर मोहन राम आर्या के नेतृत्व में बाड़ेछीना के उटिया गांव में ग्रामीणों के साथ गोष्ठी की। आर्या ने ग्रामीणों को वनाग्नि को रोकने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही जंगल को आग से सुरक्षित बचाया जा सकता है। दावानल की घटनाओं को रोकने और आग पर काबू पाने के लिए लोगों को विभाग का साथ देना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-आरक्षित वन क्षेत्र में आग नहीं लगी थी। टीम लगातार आग की घटनाओं पर नजर रखे है। वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए विभाग तैयार है।
मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed