{"_id":"5eda84b18ebc3e903b73204d","slug":"fir-on-corona-pecent-almora-news-hld3852917170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट छुपाने पर युवक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट छुपाने पर युवक के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र में एक युवक ने कोरोना पॉजिटिव होने पर अपनी रिपोर्ट छिपा दी। पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलने पर संक्रमित युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे बेस अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कर दिया गया। संपर्क में आए परिवार के अन्य लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई है।
पुलिस के अनुसार गरुड़ा निवासी 33 साल का एक व्यक्ति दो जून को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोरोना की जांच करवाकर तीन जून को गांव लौटा। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली लेकिन उसने ये बात छुपाए रखी। शुक्रवार को ये बात गैराड़ के राजस्व उपनिरीक्षक को पता चली। दन्या के थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि अपने कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्टं छुपाकर उसने खुद के साथ लोगों की जान को भी खतरे में डाला है। इसके चलते उसके खिलाफ धारा 188/269/270/ 271/307, 51(ख) आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसके संपर्क में सिर्फ परिवार के सदस्य आए हैं। परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है।