{"_id":"5952a3f64f1c1b46658b4928","slug":"fir-lodged-against-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैराड़ मंदिर में पूजा करने गए श्रद्धालुओं पर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर लगी गई है। रिपोर्ट में तीन आरोपियों को नामजद किया गया है। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मालूम हो कि जाखनदेवी मोहल्ले के करीब 20-22 लोग कफड़खान के निकट स्थित गैराड़ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए थे। उन्होंने मंदिर से कुछ दूरी पर अपने वाहन खड़े किए थे।
विज्ञापन
पूजा करने के बाद शाम को जब श्रद्धालुगण वाहनों के पास लौटे तो वहां कुछ संदिग्ध किस्म के 10-15 लोग शराब पीकर हंगामा मचा रहे थे। इनमें से कुछ श्रद्धालुओं के वाहन के ऊपर बैठे थे। हुकुम सिंह और कुछ अन्य लोगों ने उनसे वाहन से हटने को कहा तो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हुकुम सिंह के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही हुकुम सिंह के पुत्र मौलिक को भी काफी पीटा।
विज्ञापन
यही नहीं आरोपियों ने पूजा अर्चना के लिए गई महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़खानी की। हुकुम सिंह को गंभीर हालत में सोमवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर पर सात टांके लगे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में मंगलवार को हुकुम सिंह की पत्नी आशा मेहरा ने पटवारी बाड़ेछीना चौकी में टैक्सी संख्या यूके 01, टीए 2105 के स्वामी अंबरीश पवार, दर्शन पवार और चंदन और कई अन्य (अज्ञात) के खिलाफ धारा 323, 504, 506,307,354,511 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इधर पीड़ितों ने सभी ज्ञात-अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर शीघ्र जेल भेजने की मांग की है।