{"_id":"578670ae4f1c1ba64e13dad8","slug":"fines-levied-by-the-municipality-on-the-use-of-polythene","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के प्रयोग पर पालिका ने वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन के प्रयोग पर पालिका ने वसूला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
छापा मारते पालिका कर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के निर्देशों के बाद भी नगर में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं रुक रहा है। कई दुकानदार चोरी छिपे ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान उपलब्ध करा रहे हैं। नगरपालिका ने छापा मारकर चार दुकानों से दो किलो पॉलिथीन जब्त करने के बाद व्यापारियों से जुर्माना वसूला।
पॉलिथीन के दुष्प्रभावों को देखते हुए इसके प्रयोग पर पाबंदी लगाई गई है। इसके बावजूद इसका प्रयोग नहीं रुक रहा है। कई दुकानदार अभी भी कपड़े व कागज की थैलियों के बजाय ग्राहकों को पॉलिथीन में ही सामान दे रहे हैं।
नगरपालिका ने पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए विभिन्न दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार दुकानों से लगभग दो किलो पॉलीथिन जब्त की गई। इन सभी दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बाद लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा दुकानदारों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन पर सख्ती से पाबंदी लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चैकिंग के दौरान जिस व्यापारिक प्रतिष्ठान में पॉलिथीन पाई जाएगी उस व्यापारी पर जुर्माना लगाया जाएगा।