फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fines in the city will then open defecation

नगर में खुले में शौच किया तो पड़ेगा जुर्माना

Fri, 14 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 14 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

 नगर पालिका अब नगर में खुले में शौच करने वालों पर आर्थिक दंड लगाएगी। इसके अलावा बाजार में फैल रहे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी शीघ्र शुरू होगी। नगर पालिका परिषद की बैठक में इन मुद्दों के अलावा लावारिस कुत्तों की समस्या पर भी चर्चा हुई और कुत्तों का बध्याकरण करने का फैसला लिया गया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पालिका के अधिकारियों को बाजार में हो रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


 पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में पालिका सभागार में हुई बैठक में बोर्ड सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में निर्माण कार्य, सफाई, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने सहित अन्य समस्याएं उठाईं। सदस्यों ने मुख्य बाजार में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताते हुए इस पर तुरंत रोक लगाने पर जोर दिया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि नगर क्षेत्र में खुले में शौच करने वालों पर पालिका आर्थिक दंड लगाएगी। जिसका अधिकार क्षेत्र के सफाई नायक को दिया गया। वहीं अतिक्रमण को लेकर पालिकाध्यक्ष ने बाजार से अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी तय हुआ कि लक्ष्मेश्वर स्थित शहीद पार्क को पालिका की अनुमति के बाद विभिन्न क्रिया कलापों के लिए शुल्क पर दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने दीपावली पर्व को देखते हुए नगर में विद्युत और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।   इससे पूर्व बैठक में दशहरा और मोहर्रम को निर्विघ्न संपन्न करने पर सभासदों, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, सभासद अशोक पांडे, राधा नेगी, सरिता टम्टा, श्याम पांडे, कंचन भट्ट, राजेंद्र तिवारी, सचिन आर्या, घनानंद जोशी, जगमोहन बिष्ट, गौरव वर्मा, जीवन वर्मा के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed