{"_id":"5e35c6018ebc3e7da465108c","slug":"finance-minister-there-is-no-teacher-here-almora-news-hld371837946","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तमंत्री जी, यहां तो शिक्षक ही नहीं हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तमंत्री जी, यहां तो शिक्षक ही नहीं हैं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में शिक्षा के लिए कई घोषणाएं कीं। वह बाहर के लोगों को तो स्टडी इन इंडिया का नारा दे रही हैं लेकिन आज भी पहाड़ के कई स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है। बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं और भैंसियाछाना ब्लॉक के जीआईसी नौगांव रीठागाड़ में प्रवक्ताओं के पद खाली हैं।
जीआईसी नौगांव में रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल प्रवक्ताओं के पद काफी लंबे समय से खाली चल रहे हैं। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण हाईस्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। व्यवस्था के तहत इन विषयों को अन्य शिक्षक पढ़ा रहे हैं। ऐसे में कई बार समय पर कोर्स को पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है।
इन गांवों के बच्चे आते हैं पढ़ने
जीआईसी नौगांव में खांकरी, हटौला, नौगांव, कनारीछीना, लिंगुणता, पीपली, बेलवालगांव, जमराड़ी, बूंगा, कसारबैंड, खुड्यारी, रौयत, झिरकोट, सूरजीथल, चनोली, कटौचिया, काफलीखेत समेत कई दूरस्थ स्थानों से बच्चे पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ गई हैं। विद्यालय में शिक्षकों की कमी बनी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई लेकिन शिक्षकों के खाली पद अब तक नहीं भरे गए हैं। विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के दो पद खाली चल रहे हैं। रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की जाए। - गोपाल राम, अध्यक्ष, शिक्षक अभिभावक संघ