{"_id":"60e0a3bd8ebc3ebc8837f84d","slug":"fight-between-aap-state-vice-president-and-nsui-district-president-medical-confirmation-of-both-being-intoxicated-almora-news-hld42994156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप प्रदेश उपाध्यक्ष और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष में मारपीट, मेडिकल में दोनों के नशे में होने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप प्रदेश उपाध्यक्ष और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष में मारपीट, मेडिकल में दोनों के नशे में होने की पुष्टि
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा के बीच शुक्रवार देर रात विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। तहरीर के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
शुक्रवार देर रात माल रोड में रिगल हॉल के पास आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
कुछ ही देर में दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। देर रात दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। आप उपाध्यक्ष ने कोतवाली में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने आप नेता समेत आप के प्रवक्ता रोहित सिंह के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि एक दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर के बाद दोनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
आप प्रदेश अध्यक्ष और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। दोनों पक्ष मेरे पास भी आए थे। कोतवाली में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। जिसपर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -मातवर सिंह रावत, सीओ पुलिस।
विज्ञापन
मुझे और कार्यकर्ताओं को एनएसयूआई से जान का खतरा: अमित
अल्मोड़ा। आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा पर शराब के नशे में उन्हें मारने का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें काफी चोटें आई हैं। भविष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं समेत उन्हें जान का खतरा है। कहा कि भविष्य में मेरे साथ किसी भी तरह की वारदात होने पर इसके जिम्मेदार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रहेंगे। उन्होंने सीओ मातवर सिंह रावत को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
आप प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता की गिरफ्तारी की मांग
अल्मोड़ा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि शुक्रवार देर शाम आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी और आप प्रवक्ता रोहित सिंह ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा पर जानलेवा हमला किया, जिसमें पवन की आंख और मुंह में गंभीर चोट आई हैं। कहा कि आप के दोनों नेताओं ने शराब के नशे में जिलाध्यक्ष को जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने शीघ्र दोनों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। यहां विपुल कार्की, मनीष पवार, अभिज्ञान पांडे, आदित्य कार्की, मोहन सिंह, नवल बिष्ट, निर्मल रावत, आदि रहे।
गुंडागर्दी बंद नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी हड़ताल के लिए बाध्य होंगे: भानु
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ओर उत्तराखंड के 70 के 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रही है, वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष की आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहा कि शुक्रवार देर रात एनएसयूआई के एक नेता और आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के बीच मारपीट का मामला बढ़ते हुए थाने तक पहुंच गया। सांस्कृतिक नगरी में राजनैतिक दल भय और दहशत का माहौल न बनाएं। कहा कि गुंडागर्दी बंद नहीं हुई तो उक्रांद को मजबूरन दोनों पार्टियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।